पंचायत सचिवों की हड़ताल से काम प्रभावित, बीपीआरओ को मिला प्रभार
मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। विभिन्न मांगों को लेकर जिले के पंचायत सचिव करीब एक माह से हड़ताल पर हैं। इस कारण पंचायतों में विकास योजनाओं के साथ आम लोगों से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आवासीय और जाति प्रमाण पत्र बनाने समेत अन्य कार्य बाधित होने से लोगों को लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मंगलवार को सभी प्रखंडों में पंचायत सचिव का प्रभार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों (बीपीआरओ) को सौंप दिया है। उन्हें वित्तीय शक्तियां भी प्रदान कर दी गई हैं, ताकि पंचायतों में विकास योजनाओं की राशि निकासी और खर्च की प्रक्रिया जारी रह सके। यह भी पढ़ें- पंचायत सचिवों की हड़ताल से काम प्रभावित, बीपीआरओ को मिला प्रभार यह भी पढ़ें- पंचायतों में सशक्त स्थायी समितियों के ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.