सीवान, अप्रैल 10 -- सीवान, हिटी। जिले में सीओ, आरओ व राजस्व पदाधिकारियों के बाद अब पंचायत सचिव भी बुधवार हड़ताल पर चले गए हैं। इससे गांवों से लेकर अंचलों तक लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सचिवों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। हड़ताल से पंचायतों में विकास योजनाएं ठप्प पड़ गई हैं। राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद पंचायत सचिवों को उनका अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया था। अब इनके भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से प्रखंड व अंचल कार्यालयों में कार्य ठप्प पड़ गया है। बहरहाल, बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर सीवान समेत पूरे बिहार में पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार से शुरू हुई है। सीवान जिले में पंचायत सचिवों की हड़ताल से ग्रामीण विकास...