पंचायत सचिवालय में लगी शहीद शक्ति नाथ की तस्वीर
धनबाद, जून 4 -- झींझी पहाड़ी पंचायत सचिवालय में बुधवार को मुखिया प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहीद शक्ति नाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पंचायत सचिवालय में उनकी तस्वीर लगाई गई। मुखिया प्रेमलता कुमारी ने कहा कि शहीद शक्ति नाथ महतो के त्याग, संघर्ष और बलिदान की बदौलत झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों की जीवनी को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राज्य के विकास में योगदान दे सके। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद शक्ति नाथ महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनकी पुत्री अंजना देवी, पुत्रवधु सुमन महतो एवं गोरी देवी ने मुखिया समेत पंचायत प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.