कानपुर, जून 3 -- सरवनखेड़ा। संवाददाता सरवनखेड़ा ब्लॉक के निनायां ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय सरकार की मंशा के विपरीत महज एक शोपीस बनकर रह गया है, जबकि पंचायत घर रंगाई-पोताई होने के बाद अब सिर्फ उसमें ताला पड़ा रहता है। शासन की योजना थी कि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य शासकीय कार्यों की सुविधा गांव में ही मिले, जिससे उन्हें ब्लॉक व तहसील के चक्कर न लगाने पड़े, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। यह भी पढ़ें- कोर्ट व अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुनियादी सुविधा आवश्यकमिनी सचिवालय में लापरवाही निनायां गांव में बुधवार दोपहर 12 बजे सचिवालय में ताला लटका मिला। न तो कोई कर्मचारी उपस्थित था और न ही कोई सूचना बोर्ड लगा था, जिससे ग्रामीणों को जानकारी मिल सके कि अधिकारी कब आते हैं और कब नही...