पंचायत सचिवालय में खिड़की तोड़कर बैट्री इनवर्टर समेत हजारों की संपत्ति चोरी
हजारीबाग, जून 30 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोनहारा खुर्द पंचायत सचिवालय में सोमवार के रात खिड़की तोड़कर बैट्री, इनवर्टर समेत हजारों की संपत्ति चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत में मुखिया मुन्नी देवी ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि प्रत्येक दिनों की भांति मंगलवार को पंचायत सचिवालय पहुंची। तो देखा कि प्रज्ञा केंद्र का दरवाजा खुला है। अंदर प्रवेश करने पर पाया कि कार्यालय में लगा हुआ बैट्री, इनवर्टर और प्रिंटर मशीन गायब है। कई सामान बिखरा पड़ा है। मुखिया ने पुलिस से जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.