पंचायत सचिवालय बुंडू में सत्यापन को उमड़ी भीड़
बोकारो, मई 12 -- पेटरवार। प्रखंड के बुंडू पंचायत के सभागार में विधवा, वृद्धा, विकलांग और मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन को लेकर मंगलवार को लाभुकों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने में पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति व पंचायत सचिव जमाल वारसी को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सत्यापन को लेकर बुंडू पंचायत के लाभुक अपने- अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर पंचायत भवन पहुंचे थे। लाभुकों की उमड़ी भीड़ को देखते हुए मुखिया व पंचायत सचिव ने पंचायत भवन में दस टेबल लगाकर लाभुकों को सत्यापन फॉर्म उपलब्ध करा रहे थे। सत्यापन फॉर्म प्राप्त करने के लिए भी लाभुक काफी परेशान नजर आए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर महिलाओं की जुटी भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.