शाहजहांपुर, जनवरी 31 -- यूपी के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अल्हागंज थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम पंचायत सचिवालय के बरामदे में एक युवक का खून से सना शव मिला। मृतक की पहचान रानपुर के रहने वाले 18 वर्षीय कमलेश के रूप में हुई है। युवक के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से गंभीर प्रहार किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सुबह करीब छह बजे कंडे पाथने के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने सचिवालय के बरामदे में शव देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में फॉरेंसिक टीम और सीओ जलालाबाद अजय राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।परिजनों के अनुसार कमलेश के पिता राजम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.