कानपुर, मार्च 21 -- झींझक, संवाददाता।मालतीपुर गांव मे बना पंचायत सचिवालय स्वय में आंसू बहा रहा है। लाखों खर्च के बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्राम सभा मालतीपुर के खानपुर रसूलाबाद में वर्षों पहले लाखों रूपये से पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया गया था। इससे ग्रामीणों को आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु, परिवार रजिस्टर की नकल डिजिटल जैसी सुविधा मिल सके। ग्रामीणों की माने तो सुविधा मिलना तो दूर पंचायत सचिवालय जबसे बना है तभी से ताला पड़ा रहता है। सचिव व पंचायत सहायक को यहां बैठते नहीं देखा। विकास विभाग द्वारा इसमें कम्प्यूटर, कुर्सी मेजे, विद्युत, पानी व शौचालय का भी इन्तजाम किया गया, लेकिन किसी अधिकारी कर्मचारी ने ताले को नहीं खुलवाया। मामले में ग्रामीणों ने डीएम से इस ओर भी ध्यान दिये जाने की मांग की है। एडीओ पंचायत झींझक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.