गढ़वा, जनवरी 7 -- मझिआंव। बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को जतरो -बंजारी पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पंचायत स्तर पर चल रहे 15वें वित से संबंधित अभिलेखों, विभिन्न पंजी की जांच पड़ताल की। साथ ही पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खोलने, सभी कर्मचारी को समय पर उपस्थित रहने, साफ -सफाई से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित पंचायत की मुखिया रूखसाना बीवी, सचिव ललन राम, प्रखंड नाजिर सुरेश चरगट, कनीय अभियंता अनिल कुमार चौधरी, ऑपरेटर श्यामाकांत विश्वकर्मा, रोजगार सेवक सुमन कुमार बैठा, शंकर सिंह, बीएफटी उमेश पाल, स्वयं सेवक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...