पंचायत शंकरपुर की खुली बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
विकासनगर, जून 24 -- हरीश बेंजवाल ग्राम पंचायत शंकरपुर में ग्राम प्रधान शहजाद अली की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याओं के साथ-साथ विकास संबंधी सुझाव भी रखे। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत के कुछ वार्डों की अनदेखी का आरोप भी लगाया।बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। ग्राम प्रधान शहजाद अली ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। बैठक में पंचायत विकास योजनाओं, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.