चाईबासा, फरवरी 17 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत जगन्नाथपुर प्रखंड सभागार में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित पंचायत सहायकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की दूसरी बैच का समापन सोमवार को सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर से आए प्रशिक्षक मंगल सिंह जामूदा एवं सोनामुनी जोंको ने पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने पंचायत व्यवस्था को अधिक सशक्त, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उपायों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों को पंचायत सुदृढ़ीकरण, ग्राम सरकार की भूमिका, जनभागीदारी, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक समन्वय से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दीं। इस प्रशिक्षण कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.