मुख्य संवाददाता, फरवरी 28 -- UP SIR: यूपी के बरेली में पंचायत निर्वाचन नामावली के सत्यापन के दौरान 56892 वोटर डुप्लीकेट पाए गए हैं। इनको डिलीट कर दिया गया है। अभी तक सबसे ज्यादा 12665 नाम फरीदपुर विधानसभा में डिलीट किए गए हैं। 15 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में यह नाम शामिल नहीं होंगे। जिले में 9,18,288 ऐसे संभावित डुप्लीकेट मतदाता मिले थे जिनका नाम, पिता, पति, माता का नाम एवं लिंग समान है। आंवला तहसील की 235 ग्राम पंचायतों में 172533 वोटर, फरीदपुर की 170 ग्राम पंचायतों में 116388 वोटर, सदर विधानसभा की 207 ग्राम पंचायतों में 185267 वोटर, बहेड़ी की 232 ग्राम पंचायतों में 167187 वोटर, नवाबगंज की 184 ग्राम पंचायतों में 140600 वोटर और मीरगंज की 160 ग्राम पंचायतों में 136313 मतदाता हैं। इन सभी का बीएलओ के माध्यम से सत्यापन क...