दरभंगा, मार्च 16 -- केवटी। कोयलास्थान पंचायत विकास संघर्ष समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया। मांगों में डलवा नदी पर बनने वाले पुल की गति तेज करने, डायवर्सन पर होम पाईप देकर सड़क को मोटरेबुल बनाने, कोयलास्थान में उप स्वास्थ केन्द्र बनाने, डलवा से मझिगामा जाने वाली सड़क बनाने में बाधा डालने वालों पर कार्यवाई करने आदि हैं। धरना स्थल पर सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई सभा को भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य धर्मेश यादव, मिथिलेश पंडित, हरिवंश यादव, अभय कुमार यादव, केवल यादव, श्याम यादव, श्रीचंद सदाय, मुखिया प्रतिनिधि विक्रांत प्रताप साहू, अनिल यादव आदि ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.