पंचायत विकास योजना को मिलेगी नई गति
बलरामपुर, जुलाई 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। पंचायत विकास योजना (पीडीपी) को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनभागीदारी आधारित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 8 जुलाई को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद के विभिन्न विभागों के 33 अधिकारी, कर्मचारी और पंचायत प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रशिक्षण में जिले के सभी नौ विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत के कार्याधिकारी, पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के सदस्य शामिल होंगे। यह प्रशिक्षण पंचायतीराज निदेशालय के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। उपनिदेशक (पंचायत), देवीपाटन मंडल, गोंडा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण का उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.