पंचायत विकास योजना की गुणवत्ता पर जोर, सचिवों व पंचायत सहायकों को मिला प्रशिक्षण
हाथरस, जुलाई 18 -- सासनी। विकास खंड परिसर के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना को और अधिक प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए एक दिवसीय विकास खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा कमल माहौर ने की। कार्यशाला का शुभारंभ पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा कमल माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और खंड विकास अधिकारी अनुज शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना का निर्माण जन-भागीदारी से होना चाहिए। इससे न केवल कार्य में पारदर्शिता आएगी, बल्कि गांवों का समुचित और संतुलित विकास भी सुनिश्चित होगा। यह भी पढ़ें- Hathras News: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत विकास योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.