पंचायत विकास दिवस पर विकास योजनाओं की हुई समीक्षा
मधुबनी, जून 28 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बिहार सरकार के निर्देश पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र की महेशवाड़ा, बाबूबरही, सोनमती, छौरही, धमौरा, तेघरा, बेला, भटचौरा, बसहा, पचरुखी, कुल्हड़िया समेत विभिन्न पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने तथा स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्ययोजना बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। पंचायतों की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- पंचायत विकास दिवस पर विकास योजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.