मधुबनी, जून 28 -- झंझारपुर /लखनौर, निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड की दीप पूर्वी पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया शंकर प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता एवं सड़क जैसे बुनियादी मुद्दों पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने जलजमाव एवं हर घर नल-जल योजना से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश दिया। राम-जानकी मंदिर परिसर, कटमाखोर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पंचायत विकास दिवस प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंचायत विकास दिवस पर ग्रामीणों ने उठाई जलजमाव व ...