पंचायत विकास दिवस पर ग्रामसभा आयोजित
बक्सर, जून 28 -- चक्की। पंचायत विकास दिवस पर रविवार को चक्की के पंचायत सरकार भवन में ग्रामसभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया उर्मिला देवी ने किया। इस दौरान काफी संख्या में जुटे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों की सहभागिता से पंचायत के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। ग्रामसभा में स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण के साथ कई अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। इस बीच मद्य निषेध अभियान के तहत लोगों को शराबबंदी के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News बांका: पंचायत विकास दिवस पर विकास योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं व सुझाव भी रखे, जिसपर मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.