पंचायत विकास दिवस पर उमड़ी महिलाओं की भीड़
भागलपुर, जून 29 -- नवगछिया, निज संवाददाता। इस्माईलपुर प्रखंड के पांचों पंचायत में पंचायत विकास दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के मन की बातों का भी प्रसारण किया गया और ग्राम सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी बहुत ज्यादा रही। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सरकार द्वारा महिलाओं और किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उपस्थित पदाधिकारी और कर्मियों द्वारा दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा खेत बचाओ अभियान का रथ भी पहुंचा और कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी और संदेशों को एलइडी के द्वारा जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- पंचायत विकास दिवस पर महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी का मिला सन्देश यह भी पढ़ें- पंचायत विकास दिवस: महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.