पंचायत विकास दिवस पर आमसभा की तैयारी को लेकर मुखिया व पंचायत सचिवों की बैठक
छपरा, जून 24 -- तरैया। प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीडीओ के नेतृत्व में मुखियों एवं पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर पंचायतों में आमसभा आयोजित की जाएगी। इस दौरान स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। साथ ही संबंधित पंचायतों के मुखिया ग्रामीणों को पंचायत में हुए विकास कार्यों की जानकारी देंगे। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह 'बिकू', मुखिया बिनोद सिंह, अमित कुमार सिंह, नंदकिशोर साह, जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के महासचिव सह मुखिया सुशील कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार सिंह, पूर्व मुखिया बीरबहादुर राय, पूर्व मुखिया अनिल कुमार यादव सहित पंचायत सचिव मौजूद थे।
गंभीर घायल युवक का उपचार मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.