पंचायत विकास अधिकारी की तलाश में दबिश
भदोही, मई 21 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में आरोपित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गोपाल मिश्रा की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। ब्लाक क्षेत्र के आठ गांवों की जिम्मेदारी आरोपित के पास थी। मामले की विभागीय जांच में कई अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की चर्चा है। बताया जाता है कि खंड विकास कार्यालय में तैनात कुछ कर्मियों द्वारा गैर प्रांतों में रहने वाले लोगों का जन्म प्रमाण पत्र सुरियावां ब्लाक से जारी कर दिया गया था। मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था। शुरुआत में मामले को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन हिन्दुस्तान में गत 19 अप्रैल को समाचार प्रकाशित होने के बाद डीएम शैलेष कुमार ने जांच टीम गठित कर दी थी।
जांच की प्रक्रिया जांच में मामला सही पाए जाने के बाद विभागीय स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.