गुड़गांव, मार्च 17 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गांव बास कुस्ला गांव में स्थित पंचायत वाटिका के कमरे में सोमवार शाम एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। यह भी पता नहीं चला कि उसकी मौत कैसे हुई। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की जानकारी सामने आएगी। आइएमटी मानेसर थाना पुलिस ने बताया कि पंचायत वाटिका से सौ मीटर की दूरी पर स्वास्थ्य विभाग का पीएचसी बना हुआ है। सोमवार को जब यहां पर सिलेंडर डिलीवरी करने की गाड़ी आई,तो कमरे से बदबू आती मिली। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस, एफएसएल ओर फिंगर प्रिंट की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कमरे में सड़ा-गला शव पाया गया। इसकी उम्र करीब 39 साल बताई गई। शव करीब आठ दिन पुराना बताया गया। वहीं सड़ा गला होने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.