बक्सर, जून 22 -- चौसा, एक संवाददाता। बीपीएससी की परीक्षा में इस बार एक महिला पंचायत रोजगार सेवक के पुत्र ने अच्छी सफलता हासिल करते हुए असिस्टेंट स्टेट टैक्स कमिश्नर का पद हासिल किया है। यह कामयाबी नगर थाना क्षेत्र के सोहनी पट्टी आम्बेडकर नगर के रहने वाले अविनाश कुमार सिंह ने प्राप्त की है। अविनाश की मां ऊषा देवी इस वक्त डुमरांव प्रखण्ड के मनरेगा कार्यालय में कार्यरत हैं। इससे पहले वे चौसा प्रखंड के पलिया पंचायत में कार्य कर चुकी है। उनके पिता सिविल कोर्ट के अधिवक्ता है। अविनाश ने इस परीक्षा में 402 रैंक लाकर असिस्टेंट स्टेट टैक्स कमिश्नर बनने का सपना साकार किया है। यह भी पढ़ें- जंदाहा के लाल ने पहले प्रयास में हासिल किया 80वां रैंक उनकी मां ने बताया कि मेरा बेटा शुरू से ही मेहनती रहा है। हर परीक्षा में हमेशा अव्वल आता रहा है। उसने अपनी का...