आरा, सितम्बर 18 -- आरा/ कोईलवर, हमारे संवाददाता। राज्यव्यापी आह्वान पर जिलेभर के पंचायत राज पदाधिकारी समेत अन्य संवर्गीय पदाधिकारियों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध शुरू किया। इस कारण कामकाज बाधित रहा। संघ के पदाधिकारी बीपीआरओ कुणाल राज ने बताया कि मांगों में राजपत्रित का दर्जा देने, वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियां प्रदान कर कार्यपालक पदाधिकारी बनाने, वेतन विसंगति दूर करने और प्रोन्नति का लेवल सात से बढ़ाकर लेवल नौ करने की मांग शामिल है। इसके अलावा कार्यालय में लिपिक, नाजिर एवं अनुसेवक के पद सृजित करने समेत अन्य मांगें भी हैं। पदाधिकारियों का काला बिल्ला लगाकर सांकेतिक विरोध 21 सितंबर तक जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सात सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध

हिंदी हिन्दुस...