रुडकी, अप्रैल 23 -- रुड़की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शुक्रवार को किशनपुर जमालपुर ग्राम पंचायत के पहले स्थापना दिवस पर प्रदर्शनी और मेले का उदघाटन करेंगे। प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद तहसीन ने बताया कि इस दौरान पंचायत की ओर से स्वयं के संसाधनों से उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस, भव्य राष्ट्रीय ध्वज और गांव के डिजिटल बोर्ड का अनावरण किया जाएगा। साख ही सरकारी स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मनोरंजन के लिए झूले, खान-पान के स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रसिद्ध गायिका दीपा साहनी का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.