हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल जिले के ग्राम प्रधानों और पूर्व प्रधानों ने पंचायतों के अधिकारों को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। बुधवार को गौलापार में खेड़ा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में महापंचायत आयोजित हुई। जिला ग्राम प्रधान संगठन ने साफ कहा कि उत्तराखंड में यदि पंचायती राज एक्ट को पूरी तरह लागू नहीं किया गया, तो वे कोर्ट का रुख करेंगे और चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। जिला ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने कहा कि पंचायतों का अस्तित्व संकट में है। अधिकारियों की अनदेखी और हस्तक्षेप के कारण गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। यह भी पढ़ें- जिले के ग्राम प्रधानों ने भरी हुंकार महापंचायत में सर्वसम्मति से पंचायत राज एक्ट लागू करने की मांग उठी, ताकि कृषि, सिंचाई, पेयजल, मत्स्य समेत 29 विभागों को ...