जमशेदपुर, मार्च 25 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के 127 पंचायत मोबलाइजरों को एक साल बाद चार महीने के मानदेय का एकमुश्त भुगतान किया जा रहा है। इनमें से 85 का मानदेय उनके खाते में भेज दिया गया है जबकि 42 को भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इन सभी को एक साथ 16-16 हजार रुपए एकमुश्त उनके खाते में भेजे जा रहे हैं। यह राशि अप्रैल से जुलाई 2025 तक के लिए है। इससे पूर्व इनकी नियुक्ति के समय अर्थात जनवरी से मार्च 2025 तक का मानदेय पिछले साल भुगतान किया गया था। पहली बार इन सभी का भुगतान सभी पंचायतों के द्वारा गया था। तब पंचायती राज विभाग ने पंचायतों को ही भुगतान के लिए राशि भेज दी थी। लेकिन अब भुगतान का तरीका बदल गया है। अब एसएनए स्पर्श विधि से सभी मोबलाइजरों के बैंक खाते में पंचायती राज विभाग ही राशि भेज रहा है। ये सभी पूर्व में पंचायत सहायक के रूप में बिना ...