अमरोहा, जनवरी 4 -- पंचायत में हुए विवाद में घायल व्यक्ति की मौत के बाद दो हत्यारोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस पहले से ही चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में पंचायत में महिला को लेकर चल रहे विवाद के निपटारे के दौरान ही विवाद भड़क गया था। पंचायत में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई थी। जिसमें रवि और मोनू घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से रवि की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया था। रवि की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मोनू की तहरीर पर पुलिस ने घटना में शामिल अभिषेक, नेपाल व अजय को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि वंशी व एक अन्य हत्यारोपी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.