मधुबनी, मार्च 30 -- फुलपरास। पिछले चार दिनों तक पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत सोमवार को धर्मडीहा पंचायत भवन पर मुखिया विभा सिंह की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वितीय वर्ष 2024- 25 में मनरेगा योजना से किए गए कार्यो का सोशल ऑडिट 25 मार्च से 29 मार्च तक किया गया। जिसमें विभाग द्वारा संगीता कुमारी, आरती कुमारी पंचयात में मनरेगा से संचालित सभी योजना के कार्यस्थल पर जा जा कर सबंधित श्रमिकों से पूछताछ भी किए। आमसभा में मुखिया विभा सिंह, पंचायत समिति सदस्य पिंकी देवी, पूर्व मुखिया संतोष सिंह, लखन राय, मोहन सदाय, शैलेन्द्र कामत, जोखन झा, देवेंद्र राय, रंजीत कुमार, जयप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.