भागलपुर, अप्रैल 6 -- बिहपुर प्रखंड के एक पंचायत में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटर स्तर पर प्रखंड और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं सृष्टि कुमारी, आशा कुमारी, श्रेया आनंद, स्वीटी, रीना कुमारी, अंशु कुमारी एवं मेधा कुमारी को पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार उर्फ भानू झा द्वारा अंगवस्त्र, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया। पैक्स अध्यक्ष ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि इंटर की पढ़ाई के दौरान सभी सम्मानित छात्राओं को उनकी ओर से आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.