संभल, मार्च 3 -- ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव राजीखेड़ा में पारिवारिक विवाद ने सोमवार को खौफनाक मोड़ ले लिया। पेंशन के पैसों को लेकर चल रहे लंबे विवाद के बीच छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। गांव निवासी ओमवती के पति वेदप्रकाश की वर्ष 2006 में मौत हो गई थी। वे पेशे से शिक्षक थे। पति की मृत्यु के बाद ओमवती अपने दो बड़े बेटों संजीव कुमार और नवीन त्यागी के साथ रह रही थीं। उन्हें मिलने वाली पेंशन में से वह दोनों बेटों को करीब 15 हजार रुपये देती थीं। बताया जाता है कि सबसे छोटा बेटा ब्रजकिशोर भी पेंशन में हिस्सा मांगता था। जब मां उसकी मांग पूरी नहीं करती थीं तो आए दिन घर में विवाद होता था। वह बड़े भाई पर तंत्र विद्या करने जैसे आरोप भी लगाता था, जिससे पारिवारिक तनाव और बढ़ गया था। रविवार को गांव पेली में र...