बांका, जून 13 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के विकास को नई रफ्तार देने के लिए एक नीतिगत बदलाव किया जा रहा है। 16 वें वित्त आयोग के तहत अब राशि आवंटन का पूरा फॉर्मूला ही बदला जा रहा है, जिससे जमीनी स्तर पर बेहतर काम करने वाली पंचायतों की चांदी होने वाली है। नए नियम के मुताबिक, अब ग्राम पंचायतों को उनके प्रदर्शन के आधार पर 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त राशि बजट के तौर पर मिल सकती है। वित्त आयोग की इस नई अनुशंसा पर केंद्र सरकार का सहमति पत्र आते ही इस व्यवस्था को पूरे सूबे में लागू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंचायत में बेहतर काम करने वाले मुखिया को मिलेगा 20 प्रतिशत अतिरिक्त बजटनए फॉर्मूले के तहत विकास कार्यों का फंड नए फॉर्मूले के तहत विकास कार्यों के लिए कुल फंड की हिस्सेदारी में बडा फेरबदल किया गया है। पहले कुल ...