पंचायत में बाल मुंडवाने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर
सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कोलकी में पंचायत के दौरान युवक और उसके परिवार के लोगों के सिर मुंडवाने के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इस मामले में कई खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस सिर्फ दो ही आरोपियों ही गिरफ्तार कर पाई है। गांव कोल्की रांघड में 30 मार्च को एक युवक युवती को बहला फुसलाकर ले गया था। इस मामले में युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद युवती को बरामद भी कर लिया गया था। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें युवक, उसके सगे भाई, चचेरे भाई व पिता के बाल मुंडवा दिए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके साथ ही नवाब व शोएब को पुलिस ने गिरफ्तार किया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.