पीलीभीत, नवम्बर 29 -- पूरनपर। दो दिन पहले चार बच्चों की मां प्रेमी के घर चली गई। न लौटने पर पति ने पुलिस से शिकायत की। थाने में हुई पंचायत में पति ने चार बच्चों का वास्ता देकर पत्नी के पैर छुए पर उसका दिल नहीं पसीजा। वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने उसे मायके भेज दिया। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के चार बच्चे हैं। उसका गांव में ही रहने वाले दस साल छोटे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले महिला पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर जा धमकी। पति उसके वापस लौटने का इंतजार करता रहा। पत्नी के वापस न आने पर उसने थाने में शिकायत की। पुलिस प्रेमी और महिला को थाने ले गई। उसका पति भी चारों बच्चों को लेकर थाने पहंुच गया। पुलिस और संभ्रांत लोगों के बीच पंचायत हुई। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद करती रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.