दरभंगा, मई 25 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। ब्रह्मपुर पश्चिमी में ब्रह्मपुर पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल राम की अध्यक्षता एवं ब्रह्मपुर पूर्वी के वर्तमान सरपंच सुबोध मांझी की मौजूदगी में बेनी मंडल, स्व. जयकरण मंडल और स्व. लालू मंडल के परिजनों के बीच चल रहे भूमि विवाद का निपटारा सर्वसम्मति से किया गया। आपसी पंचायत से सुलझाए गए मामले से सभी पक्ष संतुष्ट दिखे। यह पंचायत भूमि संबंधी आपसी विवाद को सुलझाने की दिशा में एक नजीर माना जा रहा है। इसमें बतौर पंच गुंजन कुमार ठाकुर, श्रीराम मंडल, विशेश्वर दास, राजू मंडल, श्याम किशोर मंडल, राजेश मंडल, किशोर मंडल, रामनंदन मंडल ,राहुल मंडल, अशेश्वर मंडल, अजय मंडल आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- पंचायत में निपटाया गया भूमि विवाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...