शामली, मार्च 30 -- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर बाबरी थानाक्षेत्र में बने टोल प्लाजा के नाम को लेकर बंतीखेड़ा और हाथी करौदा के ग्रामीणों में विवाद चल रहा है, लेकिन अब इस विवाद में बुटाराड़ा के ग्रामीण भी कूद पड़े है। इसको लेकर बुटराड़ा में ग्रामीणों की पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में टोल प्लाजा के बोर्ड पर गांव बुटराडा का नाम पहले लिखने की मांग को लेकर प्रमुखता से उठाया गया। बुटारडा के ग्रामीणों का दावा है कि टोल प्लाजा के लिए बुटराड़ा की सबसे अधिक 70 फीसदी भूमि अधिग्रहित की गयी है। इसलिए टोल प्लाजा के बोर्ड पर बुटराड़ा गांव का लिखा जाए। ग्रामीणों ने इसको लेकर सोमवार को डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपे की बात कही गयी। रविवार को गांव बुटराड़ा में पंचायत का आयोजन किया गया। आशीष चौधरी की अध्यक्षता में आयेाजित पंचायत का संचालन लोकेन्द्र चौधरी द्वा...