प्रयागराज, मार्च 17 -- सदर तहसील की ग्राम पंचायत जलालपुर घोसी में पंचायत की मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी की शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा के जनता दर्शन में मंगलवार को आई। ग्राम पंचायत के कुछ लोगों ने दस्तावेजों के साथ जब शिकायत की तो डीएम एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह को प्रकरण की जांच का आदेश दिया और कहा कि जांच कर रिपोर्ट दें। जलालपुर घोसी निवासी सुख सागर, ओम प्रकाश, राम सिंह, ज्ञान सिंह ने मंगलवार को जनता दर्शन में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि यह ग्राम पंचायत विकास खंड भगवतपुर में आती है और यहां पर मतदाता सूची में गड़बड़ी हो रही है। पूरी गड़बड़ी का जिम्मेदार एक रिटायर्ड कानूनगो को बताया। जिसके बाद डीएम ने सुनवाई के दौरान एसडीएम को फोनकर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। वहीं, शृंग्वेरपुर धाम से संत माधव दास ने पहुं...