शामली, मई 29 -- शामली। क्षेत्र के गांव काबड़ौत में बाबा सेवाराम की अध्यक्षता में 36 बिरादरी की एक पंचायत आयोजित की गई, जिसमें आगामी 10 जून को केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि जनपद शामली को केंद्रीय विद्यालय की सौगात देने के लिए जयंत चौधरी का 10 जून को प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित होना है, जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र के लोग पूरी तैयारी में जुटे हैं। पंचायत में विभिन्न बिरादरी के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी भी पंचायत में पहुंचे और उन्होंने उपस्थित लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय ...