अमरोहा, सितम्बर 18 -- बछरायूं। मंगलवार रात पंचायत में चली गोली की चपेट में आकर जख्मी हुए युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम ढ्यौटी में विवाहिता आरती का अपने पति सुमित से विवाद चल रहा था। फिलहाल वह मायके में रह रही थी। मंगलवार को मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ गया था। इस बीच विवाहिता के ममेरे भाई छोटू निवासी सुनपुरा थाना अमरोहा देहात ने हवाई फायरिंग कर दी थी। छर्रे लगने से गांव निवासी युवक प्रदीप घायल हो गया था। हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर मूढा खादर मार्ग पर आरोपियों को पकड़ा तो उन्होंने दोबारा फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल को अस्पताल भेजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.