बिजनौर, मार्च 29 -- अफजलगढ़। भाकियू टिकैत की पंचायत में गुलदार के आतंक मुद्दा छाया रहा। गुस्साए किसानों ने रेंजर और वन दरोगा को पंचायत में बंधक बना लिया। मौके पर मौजूद रेंजर को मांग पत्र सौंपा तथा आश्वासन के बाद उन्हें मुक्त किया गया। रविवार को इस्लामनगर ग्राम पंचायत के तहत मुरलीवाला फार्म स्थित गुरुद्वारा साहिब के परिसर में महत्वपूर्ण पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में बाघ तथा गुलदार द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों पर रोष जताया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा लंबे अरसे से आबादी वाले इलाकों में जंगली जानवरों की आवाजाही रोकने की मांग की जा रही है लेकिन विभागीय स्तर द्वारा इस दिशा में कतई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं जिसके चलते जंगली जानवरों के हमलों में इजाफा हो रहा है तथा उनका आतंक बढ़ रहा है। इस्लामनगर ग्राम पंचायत क्षेत्र में दो महिलाओं को मौ...