पंचायत में गुलदारों से निजात दिलाने की उठाई मांग
बिजनौर, जून 2 -- चांदपुर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की मासिक पंचायत तहसील में आयोजित हुई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पंचायत की अध्यक्षता जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह काकरान तथा संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष सतबीर सिंह ने किया।बैठक में किसानों ने सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने, आवारा पशुओं, गुलदारों व बंदरों से निजात दिलाने, यूरिया खाद की समय पर उपलब्धता, तालाबों की सफाई, गंगा एक्सप्रेसवे को विदुर कुटी मार्ग से निकालने, कमालपुर में नाला निर्माण तथा बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि 15 जून तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 16 जून से तहसील चांदपुर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.