अमरोहा, मई 19 -- अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक पदाधिकारियों की मासिक पंचायत सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह ने किसानों की समस्यों पर विचार कर उनका समाधान पंचायत में आए अधिकारियों से कराया। एमएसपी गारंटी कानून को जल्द लागू करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपार्ट को लागू करने व छुट्टा पुशओं से किसानों को व उनकी फसलों को सुरक्षित किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष चौधरी कामेंद्र सिंह ने अमरोह मंडी समिति से काफूरपुर, रजबपुर तक टूटी सड़क को बनवाने व सभी अन्य मुद्दों को गंभीरता से उठाया। संचालन जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान व अध्यक्षता सगठन जिला मंत्री रविंद्र सिंह ने की। इस दौरान तहसील अध्यक्ष महिपाल सिंह सैनी, मंडी धनौरा तहसील अध्यक्ष बलविंद्र सिंह, जोया ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, अमरोहा ब...