पंचायत में किसानों ने उठाया खाद का मुद्दा
रामपुर, मई 12 -- रामपुर। भाकियू के प्रदेश कैंप कार्यालय पर मंगलवार को पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में खाद की कमी और कीटनाशक की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने पंचायत में बोलते हुए कहा कि साठा धान की बुवाई पर पाबंदी के बाद किसानों ने कई हजार एकड़ क्षेत्रफल में मक्का की बुवाई की है। मक्का की फसल को कीट प्रकोप से बचाव को लेकर किसान बराबर दवा का छिड़काव कर रहे हैं। छिड़काव के बाद भी फसले सुरक्षित नही है। मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि बाजार और दुकानों पर नकली कीटनाशक बेचा जा रहा है। समितियों पर खाद की भी कमी है। यह भी पढ़ें- ऋण सीमा पर खाद न मिलने से किसान परेशान, फसलों को नुकसान वक्ताओं द्वारा आरोप लगाया कि दुकानों पर नकली और मिलावटी कीटनाशक बेचा जा रहा है। शिकायतों के बाद भी संबंधित अधिकारियों दृारा कोई कार्रवाई नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.