पंचायत में किसानों ने उठाईं समस्याएं, आंदोलन की चेतावनी
अमरोहा, मई 25 -- ब्लॉक परिसर में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (असली) की मासिक पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में किसानों ने गन्ना, बिजली और भुगतान से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। किसानों ने गन्ना प्रजाति 13231 को सामान्य श्रेणी में शामिल किए जाने का विरोध किया। साथ ही उमंग डेरी गजरौला पर पशुपालकों पर खल खरीदने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि इससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पंचायत में वेव शुगर्स से 15 जून तक बकाया गन्ना भुगतान कराने, ढींगरा बिजलीघर की क्षमता बढ़ाने और गन्ना सर्वे में गड़बड़ियां दूर कराने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। पंचायत में डूंगर सिंह, जसपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, गंगासरन सैनी, नरेंद्र सिंह बसेड़ा, बच्चन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.