सीतामढ़ी, मई 10 -- चोरौत। हरिपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों की हो रही पंचायत में ही कहासुनी होने के दौरान हुई मारपीट घटना में एक पक्ष के पति पत्नी व पुत्र तीनों घायल हो गए। घायल की पहचान स्थानीय निवासी शनिचर राम तथा उसकी पत्नी गुलों देवी व पुत्र मुकेश राम के रूप में हुई। सभी को स्थानीय सीएचसी लाया गया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभय कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार किया है। घायल शनिचर राम ने बताया की भूमि विवाद को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत बैठाई गयी थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बातें रख ही रहे थे कहासुनी होते होते मारपीट में तब्दील हो गयी। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, छह घायल इसी दौरान दुसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें तथा उनके परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.