अमरोहा, फरवरी 10 -- रजबपुर। भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों की ब्लॉक स्तरीय पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। सोमवार को अतरासी चौराहे पर फ्लाई ओवर के नीचे हुई पंचायत में बिजली, क्षतिग्रस्त सड़क, व छुट्टा पशु आदि समस्याओं को उठाते हुए निस्तारण की मांग की गई। संगठन जिलाध्यक्ष कामेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली संबंधी किसानों की तमाम समस्याएं हैं, जिनका जल्द समाधान कराया जाना चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि रजबपुर से काफूरपुर तक क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत जल्द कराई जाए। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर महापंचायत बुलाई जाएगी। वहीं राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह ने भी किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिलाध्यक्ष ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह, राजवीर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.