पंचायत मतदाता सूची के सत्यापन का काम तेज
लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के सत्यापन का काम तेज कर दिया गया है। अंतिम मतदाता सूची 10 जून को जारी होनी है। इसमें किसी भी तरह की त्रुटि न हो इसके लिए दोबारा सत्यापन भी किया जा रहा है।दिसंबर 2025 में राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण-2025 की अनंतिम सूची जारी की थी। जिसमें कुल 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए थे। पिछले पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के मुकाबले 40.19 लाख मतदाता बढ़े हैं। अभी तक अंतिम मतदाता सूची जारी करने के लिए पांच बार तारीखें बढ़ाई जा चुकी है। अब 10 जून को अंतिम मतदाता सूची जारी किए जाने को लेकर जिलों में सत्यापन के काम में तेजी लाई गई है। दोबारा सूची के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए सत्यापन के कार्य में पूरी सतर्कता बरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.