औरैया, मार्च 6 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलूपुर में पंचायत भवन से सीसीटीवी कैमरा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सहायक ने पुलिस चौकी मुरादगंज में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत सहायक आर्या सिंह ने प्रार्थना पत्र में बताया कि पंचायत भवन में लगा सीसीटीवी कैमरा अज्ञात चोरों द्वारा खोलकर ले जाया गया। साथ ही भवन में लगे एलईडी बल्ब भी निकाल लिए गए। यह घटना पिछले करीब छह माह के भीतर किसी समय की बताई जा रही है।जब पंचायत कर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पंचायत सहायक ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से ग्राम पंचायत की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.