बाराबंकी, अप्रैल 3 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के 96 ग्राम पंचायत में तैनात 17 सचिवों को पंचायत भवन के कंप्यूटर सिस्टम से प्रतिदिन सुबह 10 बजे ऑनलाइन गूगल मीट पर जोड़ने के निर्देश बीडीओ सिद्धौर पूजा सिंह ने दिए हैं, जिससे शनिवार को रोस्टर के मुताबिक सचिवों को आवंटित गांव से अपनी उपस्थिति दर्ज करना है। यह व्यवस्था लगातार पंचायत के विकास कार्य में मिलने वाली शिकायतों के तहत की गई है। इस दौरान अनुपस्थित होने वाले सचिव के विरुद्ध कार्रवाई के भी निर्देश हैं। इसको लेकर सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...