मुरादाबाद, जनवरी 24 -- यूपी स्थापना दिवस के अवसर पर पंचायत भवन सभागार का लोकार्पण किया जा रहा है। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह समारोह के मुख्य अतिथि हैं। इस सभागार को व्यवस्थित किया गया है। 405 सीट क्षमता के सभागार को दुरुस्त किया गया है। इसके सौंदरीकरण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को दी गई थी। कार्यक्रम में शहर विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.शेफाली सिंह,विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। उद्धघाटन दिन के 11:00 बजे शुरू होगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.